📍200 mm बरसा पानी,स्कूल बंद और फसलें हुई जलमग्न
📍स्थानीय प्रशासन और राजस्व विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों में हुई तैनात,पंपों के जरिए की गई जल निकासी की व्यवस्था

उरई (जालौन)। जनपद में बीते मंगलवार शाम से शुरू हुआ मूसलाधार बारिश का दौर गुरुवार सुबह तक जारी रहा। हालांकि बुधवार दोपहर से शाम के बीच कुछ समय के लिए बादलों ने राहत दी थी, लेकिन देर रात होते ही एक बार फिर बारिश तेज हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 48 घंटों में जिले भर में औसतन करीब 200 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस अप्रत्याशित बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी है।

आईये आपको बताते है कि बुधवार रात 8 बजे से गुरुवार सुबह 8 बजे तक का मौसम विभाग द्वारा बारिश के आंकड़े क्या है
कोंच क्षेत्र:80 एमएम से अधिक (सर्वाधिक वर्षा)
उरई तहसील: 21 एमएम
जनपद का कुल औसत (48 घंटे):लगभग 200 एमएम

Img 20260827 wa0033
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, क्षेत्र में बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) और मानसूनी हवाओं की सक्रियता के कारण अचानक इतनी भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान भी आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है।

लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने एहतियाती कदम हुये दिये गये निर्देश के अनुसार, 27 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने आम जनमानस और बच्चों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

नदी-नाले उफान पर, जनजीवन ठप
दो दिनों की लगातार बारिश से जिले के प्रमुख नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। शहरी इलाकों की मुख्य सड़कों और बस्तियों में जलभराव के कारण यातायात थम सा गया है, जिससे लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं।

खेत जलमग्न, किसानों पर मंडराया संकट
इस मूसलाधार बारिश का सबसे भारी असर कृषि क्षेत्र पर पड़ा है। खेतों में 2 से 3 फीट तक पानी भर जाने से खड़ी फसलें पूरी तरह डूब गई हैं। किसानों का कहना है कि यदि धूप न खिली और खेतों से जल निकासी जल्द न हुई, तो फसलें सड़ जाएंगी।
फिलहाल स्थानीय प्रशासन और राजस्व विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों में तैनात हैं और पंपों के जरिए जल निकासी की व्यवस्था की जा रही है।

व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई