📍उरई मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान योजना के अंतर्गत जटिल मैक्सिलोफेशियल सर्जरी भी स्थानीय स्तर पर है उपलब्ध
उरई :
हाल ही दो मरीज जबड़े के फ्रैक्चर लेकर जालौन मेडिकल कॉलेज के दन्त चिकित्सा विभाग में आये। इनमे से एक 41 वर्षीय मरीज शिवदास (जालौन),सड़क यातायात दुर्घटना (आरटीए) में चोट लगने के बाद जबड़े में दर्द और सूजन की शिकायत ले कर पहुंचा ।दूसरी मरीज विजय पाल (जालौन) भी सड़क दुर्घटना में घायल होकर राजकीय मेडिकल कॉलेज के दांत चिकित्सा विभाग में पहुँचा । संपूर्ण परीक्षण और रेडियोग्राफिक जाँच (ओपीजी और सीटी फेस) के बाद, पहले मरीज को जबड़े के फ्रैक्चर (राइट बॉडी ऑफ मेंडिबल ) का पता चला जो कि एक जगह से टूटा हुआ मिला। दूसरे मरीज को जबड़े के फ्रैक्चर (मैंडीबुलर लेफ्ट कॉनडायलर एंड बॉडी फ्रैक्चर) का पता चला जो कि दो जगह से टूटा था।दोनो मरीजों को आयुष्मान भारत के अंतर्गत भर्ती किया गया तत्पश्चात दोनो मरीजों का इलाज, ओपन रिडक्शन एंड इंटरनल फिक्सेशन (ओआरआईएफ) विधि द्वारा सर्जरी हुई।

डॉ. हरमूर्ति सिंह (ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन)के नेतृत्व में,डॉ. अखिल त्रिवेदी (एसआर), डॉ. हिमी राठौर (एस आर) द्वारा, दोनो मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें परसों छुट्टी दे दी जाएगी।
उपचार दल।
डॉ. हरमूर्ति सिंह ( सहायक प्रोफेसर),
डॉ. अखिल त्रिविदी (एसआर)
डॉ. हिमी राठौर (एसआर)
दंत चिकित्सा विभाग


