कालपी।क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में कालपी विधानसभा क्षेत्र की नवीन गल्ला मंडी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य अकबरपुर-इटौरा अतर सिंह पाल रहे। कार्यक्रम संयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अर्चना प्रजापति ने पीआरडी जवानों एवं उपस्थित लोगों के साथ पौधारोपण किया। इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए संचालित खेलो इंडिया अभियान के तहत कदौरा विकासखंड के ग्राम बबीना में ब्लॉक स्तरीय खेल मैदान के निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया गया।विभागीय अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर भूमि का जायजा लिया।इस दौरान बबीना प्रधान प्रतिनिधि कुंदन सिंह कुटार, लेखपाल दर्शन सिंह, ग्राम प्रधान गरेही सुरेश पाल, बसपा नेता रामशंकर रामू, कल्लू यादव, धर्मेंद्र पाल सिंह, रुवेल सिंह, जगबंदन सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, आत्माराम, शैलेंद्र सिंह, दुलीचंद, रामचंद्र, अजय कुमार, रामस्वरूप, राजू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट -अमित कुमार पत्रकार जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।