पानी खत्म तो कहानी खत्म’जल संरक्षण का संदेश लेकर बच्चों ने दिखाई प्रतिभ

जालौन।भारत विकास परिषद के तत्वावधान में सोमवार, 10 अगस्त 2026 को स्व. श्री कन्हैया लाल अग्रवाल मेमोरियल बाल विद्या मंदिर, जालौन के परिसर में जल संरक्षण विषय पर व्याख्यान एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पोस्टर और वक्तव्य के माध्यम से जल संरक्षण के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक पूरन लाल अग्रवाल, डॉ. वेदप्रकाश शर्मा, डॉ. धर्मेंद्र मिश्रा, पूर्व प्रधानाचार्य श्री गिरीश कुमार गुप्ता तथा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुशील बाजपेई ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।भारत विकास परिषद की ओर से पहुंचे अतिथियों का विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य आशीष कुमार चतुर्वेदी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य श्री नंद कुमार राठौर के संचालन में विद्यार्थियों ने जल संरक्षण पर व्याख्यान दिए तथा पोस्टर पेंटिंग के माध्यम से पानी बचाने का संदेश दिया।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की प्रतिभा का मूल्यांकन श्री अनंत श्रीवास्तव एवं डॉ. वेदप्रकाश शर्मा ने किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भारत विकास परिषद की ओर से पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती खुशबू अग्रवाल ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वहीं विद्यालय के उप प्रबंधक श्री विपुल अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को “पानी खत्म तो कहानी खत्म का संदेश देते हुए जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और पानी की प्रत्येक बूंद को बचाने का संकल्प दिलाया गया।

रिपोर्ट -अमित कुमार पत्रकार जालौन।