उरई (जालौन)।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर समाजवादी युवजन सभा ने बुधवार को जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रमों के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में रक्तदान शिविर लगाया गया, वहीं वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भोजन कराया गया और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कई युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए अपना योगदान दिया। जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह यादव ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाया गया।इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जालौन स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को भोजन कराया और उनका हालचाल जाना। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।रक्तदान करने वालों में सिद्धार्थ सिंह यादव, मयंक जाटव, सूर्या यादव, पृथ्वी यादव, शिखर यादव, अनुपम गुर्जर, अल्ताफ मंसूरी, पंकज ठाकुर, प्रधान सिंह, संतोष कुशवाहा, शाहरुख खान और दिलशाद प्रमुख रूप से शामिल रहे।इस अवसर पर ब्रजेंद्र दोहरे, सत्यम यादव, प्रताप यादव, सौरभ शर्मा, शुभम यादव, राम यादव, कन्हैया यादव, सुमित यादव, रेशम मंसूरी, सियाराम, शिवम यादव, मोहित पाल, लोकेन्द्र पटेल, जय यादव, इसरार सिद्दीकी, शिवम चौहान, अमन कुमार, इरफान मलिक, विपिन यादव, सुभाष यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट-अमित कुमार जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।

📲7526086812