जालौन।जनपद जालौन के ग्राम गायर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जा रही है। अभियान का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाए।

बुधवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई, जो पूर्व में किसी कारणवश छूट गए थे। इस दौरान एएनएम कीर्ति देवी तथा आशा – विमला और बंधना ने लोगों को पोलियो से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, “दो बूंद जिंदगी की” अभियान को सफल बनाने के लिए लगातार घर-घर भ्रमण किया जा रहा है, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। ग्रामीणों ने भी स्वास्थ्य टीम के कार्य की सराहना करते हुए अभियान में पूरा सहयोग दिया।

 

रिपोर्ट -अमित कुमार पत्रकार जनपद जालौन।

📲7526086812