जालौन।जालौन जिले के माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चितौरा निवासी एक युवक की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली जालौन में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम चितौरा निवासी रोहित पुत्र गेंदालाल 27 जून 2026 को शाम करीब 4 बजे अपनी पल्सर मोटरसाइकिल (UP 92 AS 7456) से ग्राम औरेखी जा रहे थे।
रास्ते में छिरिया चौकी के पास बुन्देलखंड एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे अधिक धूप होने के कारण वह अपने साथी अमित के साथ बैठ गए।
बातचीत के दौरान दोनों को नींद आ गई।
करीब दो घंटे बाद जब उनकी नींद खुली तो वहां खड़ी मोटरसाइकिल और उनका मोबाइल फोन गायब मिला। मोबाइल में दो सिम कार्ड लगे थे।
काफी तलाश करने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद लौट गई।
पीड़ित ने कोतवाली जालौन में तहरीर देकर चोरी का मुकदमा दर्ज करने, मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाकर बरामद करने तथा मोटरसाइकिल की तलाश कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
👉रिपोर्ट-अमित कुमार पत्रकार जनपद जालौन।
📲7526086812

