उरई, जालौन। शिक्षक नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र सिंह भाटिया ने अपना 56 वां जन्मदिन अनूठे अंदाज में मनाया। उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज में 34वीं बार स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज को मानव सेवा का संदेश दिया। इसके बाद केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।महेंद्र सिंह भाटिया द्वारा दान किया गया रक्त मेडिकल कॉलेज में भर्ती वरिष्ठ लिपिक नितिन कुमार को चढ़ाया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जन्मदिन का सबसे बड़ा उत्सव किसी जरूरतमंद की जान बचाने का प्रयास है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील भी की।इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. प्रशांत निरंजन ने महेंद्र सिंह भाटिया के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई लोगों को नया जीवन मिल सकता है। कार्यक्रम में युद्धवीर सिंह कंथरिया, डॉ. नरेश वर्मा, नरेश कुमार निरंजन, राजेश शुक्ला, अमित गुप्ता, सौरभ गुप्ता, लक्ष्मण दास बाबानी, देवेंद्र सिंह पाल, महावीर तरसौंलिया, डॉ. ममता स्वर्णकार, अलीम सर, संतोष प्रजापति, कपिल गुमाबली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।