📌यह पुल करीब 753 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार, और फिर करिये पुल ढयने का इंतजार
कानपुर में ट्रांसगंगा सिटी पुल के निर्माण को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जिस कंपनी का भागलपुर में निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल तीन बार ढह चुका है, उसी एसपी सिंगला कंपनी को कानपुर में ट्रांसगंगा सिटी पुल के निर्माण से जुड़ा काम दिए जाने पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक सेतु निगम रानी घाट और धोबी घाट से उन्नाव जिले में स्थित ट्रांसगंगा सिटी तक वाई आकार का पुल बनवा रहा है। यह पुल करीब 753 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होना है। पुल की लंबाई करीब 4.2 किलोमीटर बताई गई है और निर्माण अवधि 36 महीने तय की गई है।
खास बात यह है कि इस पुल के निर्माण का ठेका संयुक्त रूप से एसपी सिंगला कंपनी और पीएससी इंफ्राटेक लिमिटेड को दिया गया है। लेकिन एसपी सिंगला कंपनी का नाम पहले भी विवादों में रहा है। बिहार के भागलपुर में अगुवानी-सुल्तानगंज पुल के निर्माण के दौरान 2022 से 2024 के बीच पुल तीन बार ढह चुका था। इसके बाद कंपनी और बिहार सरकार पर गंभीर सवाल उठे थे।

अब कानपुर में उसी कंपनी को ट्रांसगंगा सिटी पुल से जुड़े निर्माण कार्य में शामिल किए जाने से सुरक्षा, गुणवत्ता और निगरानी को लेकर सवाल तेज हो गए हैं। सवाल यह है कि जिस कंपनी के पुल गिरने का इतिहास रहा है, उसे इतने बड़े और महत्वपूर्ण पुल का जिम्मा क्यों दिया गया?

