📌एसडीएम उरई ने पीड़ित परिवारों के पास पहुंचकर सौंपी आर्थिक सहायता

जनपद जालौन,
विकासखंड डकोर के ग्राम टीकर में बीते दिवस अज्ञात कारणों से दो घरों में आग लगने की घटना के बाद जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई। मा० मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश हैं कि दैवीय आपदा से प्रभावित लोगों को 24 घंटे के भीतर सहायता उपलब्ध कराई जाए, जिसके क्रम में प्रशासन ने संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई की।

Img 20260527 wa0012
उप जिलाधिकारी उरई ज्योति सिंह ने मौके पर पहुंचकर आग से प्रभावित कमलेश पत्नी पुनु तथा कस्तूरी पत्नी शिवकुमार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। उप जिलाधिकारी द्वारा दोनों पीड़ित परिवारों को 1 लाख 20 हजार, एक लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। साथ ही परिवारों के लिए दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्री किट भी उपलब्ध कराई गई, ताकि उन्हें तत्काल राहत मिल सके।

Img 20260527 wa0013

उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवारों को शासन स्तर से अनुमन्य हर संभव सहायता प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है और किसी भी पीड़ित को असहाय नहीं छोड़ा जाएगा।

व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई🙋‍♂️