उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार युवकों द्वारा कार का साइड मिरर तोड़े जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।नया पाठक पुरा निवासी अमित कुमार सोनी ने बताया कि वह अपनी कार संख्या UP80DP0115 से झांसी चुंगी से कोंच बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चौधरी चरण सिंह स्कूल के सामने एवं नीरज दुबे के मकान के पास एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनकी कार पर हाथ मार दिया, जिससे कार का साइड मिरर टूट गया।पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी बिना रुके मौके से फरार हो गए। उन्होंने पुलिस से मामले में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।