माधौगढ़।विकासखंड कार्यालय माधौगढ़ के सभागार में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कमलापत कुशवाहा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ शिक्षक नेता एवं जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार राठौर उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती का आधार बूथ स्तर का सशक्त संगठन है, इसलिए सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सक्रियता और निष्ठा के साथ करें।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मंडल प्रवासी राम लखन औदीच्य द्वारा बूथ, शक्ति केंद्र एवं मंडल कार्यसमिति का सत्यापन किया गया। सत्यापन प्रक्रिया में संगठन की संरचना, पदाधिकारियों की सक्रियता और कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दिशा-निर्देश दिए गए और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री देवेन्द्र सिंह ने किया।

बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।