जालौन तहसील के ग्राम पंचायत साहजादपुरा में किसानों के हित में एक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें फार्मर रजिस्ट्री पर विशेष ध्यान दिया गया। कार्यक्रम के दौरान कृषि तकनीकी सहायक संजेश शर्मा ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री की आवश्यकता और इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
अभियान के तहत गांव के किसानों का निःशुल्क पंजीकरण किया गया, ताकि वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उठा सकें। इस अवसर पर लेखपाल स्वातीराय ने भी सक्रिय सहयोग करते हुए किसानों की रजिस्ट्री कराने के साथ-साथ उन्हें कृषि योजनाओं के प्रति जागरूक किया।
इसके साथ ही आने वाले खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों के लिए बीजों की अग्रिम बुकिंग भी कराई गई, जिससे समय पर अच्छी गुणवत्ता के बीज उपलब्ध हो सकें।
इस पहल से गांव के किसानों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इस प्रयास की सराहना की। ग्रामीणों ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की मांग की, ताकि अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सके।
रिपोर्ट -अमित कुमार जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।

