जालौन। पढ़ने-लिखने की उम्र में एक नाबालिग बच्चे की सड़क किनारे अमरूद बेचते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

यह तस्वीर लोगों को भावुक कर रही है और साथ ही व्यवस्था पर गंभीर सवाल भी खड़े कर रही है।
बताया जा रहा है कि यह मामला नगर के देव नगर चौराहे के पास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने का है। तस्वीर में दिख रहा बच्चा निवासी ग्राम भिटारा का बता रहा है
वह आर्थिक तंगी के चलते परिवार का खर्च चलाने के लिए अमरूद बेचने को मजबूर है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाबालिग बच्चों से काम कराना बाल श्रम कानून का उल्लंघन है।
सरकार द्वारा शिक्षा और बाल कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उनकी प्रभावी निगरानी नहीं दिख रही।
नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे बच्चों को चिन्हित कर उनका स्कूल में दाखिला कराया जाए और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।
साथ ही श्रम विभाग से नियमित निरीक्षण और विशेष अभियान चलाने की भी अपील की गई है।

यह तस्वीर एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि दावों और हकीकत के बीच की दूरी आखिर कब कम होगा।