जनपद जालौन के कस्बा कोटरा में आईपीएल मैचों के द्वारा कस्बे में चल रहे अवैध सट्टे बाजी पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्यवाही की है थाना प्रभारी विमलेश कुमार एवं कोटरा पुलिस प्रशाशन ने मोबाइल फोन के जरिए सट्टा लगाते हुए पांच सट्टेबाजों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया जिसमें अंशु अग्रवाल, जमील , खालिद, चंद्रशेखर ,और यश पांचों अभियुक्त कस्बा कोटरा के ही निवासी हैं पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 37470रुपए नगद और पांच मोबाइल फोन बरामद किए कोटरा थाना पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध मु0 अ0 स0 32/2026 धारा 13सार्वजनिक जुआ अधि0 एवं 112(2)बीएनएस पंजीकृत कर अभियुक्तगणों को न्यायिक अभिरक्षा हेतु भेजा गया

Img 20260424 wa0019

जनपद जालौन के ब्लॉक डकोर कोटरा से संवाददाता संजय सोनी की रिपोर्ट