उरई। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस लाइन सभागार उरई में एक कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने की।इस दौरान एसपी ने उत्तर प्रदेश सरकार की “सेवा, सुरक्षा और सुशासन” नीति के तहत चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी तथा महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उपस्थित लोगों से इसे अधिक से अधिक प्रचारित करने की अपील की।एसपी ने कहा कि समाजसेवी, शिक्षक एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर बहन-बेटियों को महिला सुरक्षा से संबंधित जागरूक करें, ताकि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग रह सकें और किसी भी समस्या में तुरंत सहायता ले सकें।कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए समाजसेवी, विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।