उरई (जालौन)।जनपद जालौन में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन शुक्रवार को चंद कान्ता गेस्ट हाउस, उरई में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झांसी-चित्रकूट मंडल प्रभारी अखिलेश अम्बेडकर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल मुख्य सेक्टर प्रभारी माननीय लालाराम अहिरवार उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष अतर सिंह पाल ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अखिलेश अम्बेडकर ने कहा कि 14 अप्रैल को परम पूज्य भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनपद जालौन से भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने-अपने साधनों से परिवार सहित लखनऊ पहुंचें और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं।
विशिष्ट अतिथि लालाराम अहिरवार ने कहा कि बाबा साहब की जयंती को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। यह अवसर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का है, इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्यक्रम में भाग लें।
बैठक में संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मुख्य मंडल प्रभारी बृजेश जाटव, पूर्व मंत्री जगदीश प्रजापति, जिला जोन सेक्टर प्रभारी मु. इकलाख राईन, जितेन्द्र दयालू, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुरेंद्र चंद गौतम, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि कालपी जगजीवन अहिरवार, जिला पंचायत सदस्य मनोज यागिक, सुदामा चौहान, उदयबीर दोहरे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने एवं जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

