🌺तैनाती कालपी मे मगर ब्लॉक कार्यालय में रहता है हर वक़्त मौजूद

आपको कई सरकारी कर्मचारी देखने मे आये होंगे जिन्हे न तो विभाग का खौफ होता है और ना ही सरकार का और आज हम आपको ऐसे ही एक और सरकारी कर्मचारी से रूबरू करवाते है जिन पर ये कथन सटीक बैठता है और ये कर्मचारी है विकासखंड कार्यालय कदौरा के लेखा सहायक अविनाश सोनी

दरसल जनपद जालौन के कालपी तहसील में लेखा सहायक अविनाश सोनी को संबद्ध किया गया था मगर लेखा सहायक अविनाश सोनी का मोह ब्लॉक कार्यालय से नहीं छूट रहा है वो सबकुछ जानते हुये ब्लॉक कार्यालय में मौजूद रहते है

बात अगर चर्चाओ की करी जाये तो ब्लॉक मे
प्रधानों,रोजगार सेवकों से धन वसूली की चर्चाएं गर्म रहती है विभाग मे खुसफुस होती है कि तहसील में संबद्ध बाबू किसके आदेश पर विकासखंड कार्यालय कदौरा आता है किस की शय पर इतने हौसले बुलंद है

बीडीओ कदौरा ने कंप्यूटर ऑपरेटर रजनीकांत को महत्वपूर्ण कार्यों के कारण तहसील से वापस विकास खंड बुलाया लिया था और ऑपरेटर रजनीकांत के स्थान पर अविनाश सोनी को ब्लॉक से भेजा गया था तहसील निर्वाचन कार्यालय ये सब नहीं हुआ बल्कि उल्टा हो रहा है उनका ब्लॉक जाना और वहां पर मौजूद कर्मचारियों से अभद्रता करना अविनाश सोनी की दिनचर्या में शामिल हो चुका है ये सब जानते हुए भी तहसील और ब्लॉक के जिम्मेदार मौन है क्या हो सकती है वजह ये तो मामले की जाँच का विषय है