कालपी (जालौन)। कालपी विधानसभा कार्यालय में पार्टी संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अतर सिंह पाल ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य मंडल सेक्टर प्रभारी बृजेश जाटव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में झांसी मंडल सेक्टर प्रभारी मु. इकलाख राईन उपस्थित रहे।

बैठक में कालपी विधानसभा के पदाधिकारी, सेक्टर अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि बृजेश जाटव ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करे। उन्होंने कहा कि मजबूत कार्यकर्ता ही सशक्त संगठन की आधारशिला होते हैं।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।
साथ ही आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की रणनीति बनाई गई। बैठक में कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन कालपी विधानसभा अध्यक्ष विनोद पाल ने किया।
इस अवसर पर कालपी विधानसभा प्रभारी शैलेन्द्र शिरोमणि, विधानसभा उपाध्यक्ष जलाले खां, विधानसभा सचिव अभिलाख चौधरी, विधानसभा संयोजक मुस्लिम भाईचारा असद पठान, सामाजिक भाईचारा संयोजक अरविन्द मलथुआ, नगर उपाध्यक्ष अरविन्द अहिरवार, अनिरुद्ध चौधरी, पूर्व जिला सचिव राजेश गौतम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष समीर अकेला, कृपाशंकर बोस, होरीलाल अध्यापक, राजकुमार अहिरवार, राजू अहिरवार, अर्पित अहिरवार, शिवा कुशवाहा, अजय अहिरवार, अरविन्द प्रधान, मिनटू, निर्मल जाटव, दिलीप पाल, मिनटू बाबा, संतोष प्रजापति, गुलाब सिंह पाल, सुनील प्रजापति, कल्लू पाल, चांद बाबू, माठू अहिरवार सहित पार्टी के अनेक जिम्मेदार साथी उपस्थित रहे।