जालौन।छत्रसाल इंटर कॉलेज में मंगलवार को विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सुशील कुमार कुशवाहा एवं रामजीलाल गुप्त के सेवानिवृत्त होने पर एक भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम भावनात्मक माहौल, सम्मान और उल्लास के बीच संपन्न हुआ, जिसमें नगर और क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। यह पूजन प्रबंध समिति के उपप्रबंधक डॉ. वीरेन्द्र निरंजन, प्राचार्य डॉ. राकेश निरंजन, समिति सदस्य राजा प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन गिरीश कुमार गुप्त तथा शत्रुघ्न सिंह निरंजन ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम के दौरान कवि करीम ने सरस्वती वंदना और विदाई गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावुक बना दिया। उनकी प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
सम्मान समारोह में वक्ताओं ने अपने संबोधन में दोनों शिक्षकों के शिक्षा क्षेत्र में दिए गए दीर्घकालिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुशील कुमार कुशवाहा और रामजीलाल गुप्त ने अपने सेवाकाल में न केवल विद्यार्थियों को शिक्षित किया, बल्कि उन्हें संस्कार और अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया।
इस अवसर पर डॉ. धर्मेंद्र मिश्रा, राजा प्रताप सिंह, डॉ. वीरेन्द्र निरंजन, विकास, सुनील, बसपा नेता ईम खां, सपा नगर अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी, मनोज कुशवाहा, राघवेन्द्र, अंजनी, मनोज, प्रहलाद आचार्य, रामधनी चौधरी, प्रयाग गुरु, राजकुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
समारोह के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दोनों सेवानिवृत्त शिक्षकों को माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी तथा उनके स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना की।