उरई (जालौन)। जनपद जालौन की विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों ग्रामों में विगत शनिवार की शाम आकस्मिक ओलावृष्टि, बारिश व तेज आंधी से खेतों में खड़ी हज़ारों एकड़ फसल तबाह हो गयी।जिससे क्षेत्र का किसान तबाही की कगार पर पहुंच गया। पीड़ित किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर बसपा जिलाध्यक्ष अंतर सिंह पाल के नेतृत्व में झांसी मंडल प्रभारी बृजेश जाटव, माधौगढ़ प्रभारी एवं बसपा प्रत्याशी आशीष पांडेय,झांसी मंडल प्रभारी इकलाक राईन , झांसी मंडल प्रभारी जितेंद्र दयालु,अमित भारती जिला संयोजक भाईचारा, डा. देवेंद्र अहिरवार,रामसनेही बाबू जी, राममिलन गौतम,मिथलेश बरसार,उदयवीर दोहरे,अल्ताफ खान,रामौतार यादव, मनोज याज्ञिक,शैलेन्द्र गौतम,महेंद्र अहिरवार सोमी पूर्व मंडल कोडीनेटर,धीरेन्द्र चौधरी, किशुन लाल पाल सहित दर्जनों की संख्या में बसपाजनों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को भेंट करते हुए बताया कि शनिवार को आकस्मिक अति ओलावृष्टि होने के कारण विकास खंड कुठौंद, रामपुरा, माधौगढ़ एवं कोंच तहसील तथा जनपद के अन्य ग्रामों में भी किसानों फसलें जिनमें रवि की फसल में मुख्य रूप से गेहूं, जौ और गर्मियों में बोयी जाने मूंग भी पूरी तरह नष्ट हो गयी है।बसपा झांसी मंडल प्रभारी डा. बृजेश जाटव ने बताया कि बारिश, आंधी, तूफान एवं ओलावृष्टि के कारण किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है जिससे किसानों के सामने गंभीर आजीविका का संकट पैदा हो गया है।उन्होंने प्रशासन व शासन से मांग उठाई है कि जल्द से जल्द सर्वेक्षण कराकर किसानों को आर्थिक क्षति का मुआवजा उपलब्ध करवाया जाये।

रिपोर्ट -अमित कुमार पत्रकार जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।