नदीगांव (जालौन)। ब्लॉक क्षेत्र के डॉ. अम्बेडकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय हसूपुरा रेंढर में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में बच्चों, शिक्षकों व जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर अभिभावकों को बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधक रामशरण जाटव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि 15 अप्रैल तक घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक बच्चों का स्कूल में दाखिला सुनिश्चित कराएं।
रैली के बाद विद्यालय परिसर में प्रभारी प्रधानाध्यापक रामरूप जाटव के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान चित्रांगन पांडे ने की। इस दौरान अतिथियों ने शिक्षकों से कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने और गुरु-शिष्य परंपरा को मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया।
संजय अज्ञानी व ओमप्रकाश बबलू ने शैक्षिक व विदाई गीत प्रस्तुत किए। संचालन राजेश जाटव एडवोकेट ने किया। इस मौके पर शिक्षाविद श्याम जी शर्मा, अरविंद गुर्जर, प्रधानाचार्य महेश चंद्र पांडे, इंद्रजीत सिंह कुशवाहा, प्रांशु कुशवाहा, लाल सिंह कुशवाहा, पूरन सिंह चौहान, रूप सिंह कुशवाहा, विमल कुमार द्विवेदी, पूजा कुशवाहा, रामस्वरूप जाटव, राजीव कुमार जाटव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

