जालौन।जालौन में उस समय खुशी का माहौल देखने को मिला जब संजय कुमार को समाचार पत्र ‘पायनियर’ का तहसील जालौन का संवाददाता नियुक्त किया गया।
तहसील संवाददाता बनने पर पत्रकारों में उत्साह भी देखा गया और विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर दैनिक भास्कर कार्यालय में पत्रकार साथियों ने संजय कुमार को माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।
इसके साथ ही जालौन मेट्रो तहसील कार्यालय में भी पत्रकारों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।
‘बोलती खबरें’ कार्यालय पर भी उन्हें माला पहनाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
सम्मान समारोह के दौरान ब्रजेश उदैनिया, आशुतोष द्विवेदी (संपादक, जालौन मेट्रो), राजेंद्र बाथम, प्रवेश महाराज, सतेंद्र, नवनीत उदैनिया, श्यामकरण, भीम राजावत, अखिलेश सोनी, जी.एम. हुसैन अली,अमित कुमार (सोनी न्यूज़), राजू, शानू, छत्तपाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
सभी पत्रकारों ने संजय कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की।
रिपोर्ट -अमित कुमार पत्रकार जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।

