जालौन में कोतवाली में इंस्पेक्टर क्राइम के पद पर तैनात रहे जगदंबा प्रसाद दुबे को नई जिम्मेदारी मिली है। उनका स्थानांतरण प्रभारी निरीक्षक के रूप में कुठौंद थाने में किया गया है।
जालौन कोतवाली में लगभग ढाई वर्ष तक इंस्पेक्टर क्राइम के पद पर तैनात रहे जगदंबा प्रसाद दुबे को अब कुठौंद थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा जारी आदेश के बाद उन्होंने कुठौंद थाने का कार्यभार संभाल लिया।
करीब ढाई साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई मामलों में सक्रिय भूमिका निभाई और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में योगदान दिया।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि थाने में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी और क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस टीम के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।
रिपोर्ट -अमित कुमार पत्रकार जनपद जालौन उत्तर प्रदेश

