📌ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी को लेकर NCERT घिरी

नई शिक्षा नीति के बीच NCERT की एक किताब में छपे कंटेंट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
किताब में एक चित्र के संदर्भ में लिखा गया है कि ब्राह्मणों ने ब्रिटिश शासक ‘ब्रिटानिया’ को शास्त्र सौंपे और मानो भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए अंग्रेजों को आमंत्रित किया।
इस टिप्पणी को लेकर ब्राह्मण समाज के संगठनों और कई शिक्षाविदों ने कड़ी आपत्ति जताई है।
आरोप है कि ऐसे कथन से एक पूरे समुदाय को अपमानजनक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
विवाद बढ़ने के बाद NCERT ने इस सामग्री को वापस लेने का फैसला किया है, लेकिन सवाल उठ रहा है कि
क्या लगातार विवादित सामग्री प्रकाशित होना NCERT की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है?