जालौन। जनपद के ग्राम गायर में जय माँ दुर्गा रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव के अंतर्गत नौवें दिन लक्ष्मण शक्ति की भावपूर्ण एवं आकर्षक लीला का मंचन किया गया। कलाकारों के जीवंत अभिनय ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने लीला का आनंद लिया।
रामलीला का शुभारंभ 11 फरवरी से हुआ है, जो 20 फरवरी तक निरंतर चलेगी। समिति द्वारा प्रत्येक दिन की लीला को भव्य रूप देने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। अंतिम दिन 20 फरवरी को रावण वध की भव्य लीला का मंचन किया जाएगा।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष विनय पटेल, कोषाध्यक्ष चेतन पटेल, अशोक पटेल, विकास पटेल, देव सिंह पटेल, आनंद शर्मा, रविंद्र पटेल समेत समिति के अन्य सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन स्थल पर व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं।
रिपोर्ट-अमित कुमार पत्रकार जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।

