उरई (जालौन)।भारतीय जनता पार्टी द्वारा *पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत तीनों सत्रों की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन राजपाल रिसॉर्ट, उरई में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर शाहू रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी अशोक जाटव उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने की।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, पार्टी की विचारधारा को स्पष्ट रूप से समझने तथा समाज एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प को मजबूत करने का माध्यम है। ऐसे प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, नई सोच और समर्पण की भावना का संचार करते हैं, जिससे वे राष्ट्र सेवा के उद्देश्य के साथ निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं।
विशिष्ट अतिथि ने बताया कि जिले की कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है तथा जनपद के सभी 19 मंडलों में 7 मार्च से मंडल स्तरीय कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।
इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल यादव, संजीव उपाध्याय, बृजभूषण सिंह, अरविंद चौहान, नरेंद्र सिंह, जगदीश तिवारी, नागेंद्र गुप्ता, प्रशांत द्विवेदी, अग्निवेश चतुर्वेदी सहित समस्त जिला पदाधिकारी, नगर पालिका अध्यक्षगण, मंडल अध्यक्षगण, प्रशिक्षण टोली के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


