जालौन।अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ द्वारा आयोजित वाराणसी सम्मेलन में मोहल्ला चौधरयाना निवासी वीरेंद्र स्वर्णकार (पुत्र स्व. श्री राम) को जनपद जालौन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। नियुक्ति की सूचना मिलते ही स्वर्णकार समाज में हर्ष का माहौल देखा गया।सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर.एम. पारिक, प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ, प्रदेश महामंत्री शैलेश वर्मा एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित सोनी की उपस्थिति में यह घोषणा की गई।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष वीरेंद्र स्वर्णकार ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निभाएंगे। उन्होंने समाज सेवा को अपना प्रथम लक्ष्य बताते हुए कहा कि स्वर्णकार समाज की एकजुटता, युवाओं का सशक्तिकरण, सामाजिक सम्मान और व्यापारिक हितों की रक्षा उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने आश्वस्त किया कि समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर जनपद में मजबूत इकाई का निर्माण किया जाएगा।
सम्मेलन में विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्ट-अमित कुमार पत्रकार जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।

