📌सदर कोतवाली में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (SHO) को जांच कर समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के दिये गये निर्देश

जनपद जालौन,उरई
सदर कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Img 20260214 wa0074
थाना समाधान दिवस के दौरान कुल एक शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जिसे मौके पर ही संज्ञान में लेते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) को जांच कर समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Img 20260214 wa0075
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब न किया जाए। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस आमजन और प्रशासन के बीच विश्वास को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है, अतः प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए।

Img 20260214 wa0073
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की जांच तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष हो तथा शिकायतकर्ता को प्रगति से अवगत कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। थाना समाधान दिवस के माध्यम से प्रशासन की मंशा है कि आमजन की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही प्रभावी ढंग से किया जाए, जिससे अनावश्यक विवाद एवं लंबित प्रकरणों की संख्या में कमी आए और जनविश्वास सुदृढ़ हो।

Addtext 12 06 11.07.31