📌महाशिवरात्रि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर लौट रहे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जालौन ने सड़क हादसे में घायल दंपति को देख रोकी अपनी गाड़ी
📌कुकुरगांव के पास बाइक फिसलने से गिरे पति-पत्नी को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया

उरई/ जालौन: आगामी महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा सरावन में भूरेश्वर मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत जब दोनों अधिकारी लौट रहे थे, तभी कुकुरगांव के पास सड़क पर एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे उस पर सवार नरेंद्र व सीमा पति-पत्नी घायल हो गए, जो ग्राम अकोढ़ी से अपने घर लौट रहे थे।

घटना को देख जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जालौन ने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई और बिना विलंब के दोनों घायलों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए घायलों को अपनी स्कॉर्ट वाहन से तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, ताकि समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

