उरई (जालौन)।भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष एवं मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान एसआईआर-2 के अंतर्गत विधानसभा उरई में अटल स्मृति सम्मेलन एवं कार्यशाला का आयोजन रामराजा पैलेस, झांसी रोड उरई में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अशोक जाटव रहे।
मुख्य अतिथि अशोक जाटव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारत को विश्वगुरु नहीं बल्कि विश्वामित्र बनाना चाहते थे। उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और समर्पण का प्रतीक रहा। उन्होंने भारतीय राजनीति को विचार, मर्यादा और संवाद की नई दिशा दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कहा कि अटल जी भारतीय जनसंघ की स्थापना करने वालों में प्रमुख थे। वे वर्ष 1968 से 1973 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। उनके कार्यकाल में देश के चारों कोनों को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज योजना की शुरुआत की गई, जिससे भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिली।

सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान का पहला चरण पूर्ण हो चुका है।
यदि कोई मतदाता छूट गया हो तो उसका फॉर्म भरवाया जाए। साथ ही 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाए जाएं।
उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी चार दशकों तक भारतीय संसद के सदस्य रहे और उनका जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन व समर्पण का प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, जगदीश तिवारी, नागेंद्र गुप्ता, शंभू दयाल, मनोज राजपूत, विजय चौधरी, विवेक कुशवाहा, अग्निवेश चतुर्वेदी, रविंद्र प्रताप, दिलीप दुबे, पुनीत मित्तल, मनोज यादव सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जिला पदाधिकारी, बीएलए-2, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट-अमित कुमार उरई जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।