*जिला

जनपद जालौन की तहसील कालपी, जालौन तथा माधोगढ़ से बहने वाली यमुना नदी में दिनांक 28.07.25 की रात्रि से लगातार जल स्तर बढ़ने के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जनपद जालौन के कालपी केंद्र पर यमुना नदी का जलस्तर 30.07.2025 को दोपहर  3  बजे 107.820मीटर था । जनपद में बाढ़ का चेतावनी बिंदु 107 मीटर तथा खतरे का बिंदु 108 मीटर है ।

Img 20250626 wa0016

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। बाढ़ से तहसील कालपी के 04 गाँव पड़री, रायड़ दिवारा, गूढ़ा खास तथा उरकराकला, तहसील माधौगढ़ के 4 ग्राम निनावली जागीर, कुसेपुरा, किशनपूरा,  डिकौलीजागीर व तहसील जालौन के 03 गॉव संकरपुर, भदेख, टिकरी के 1150 व्यक्ति प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित  क्षेत्रों मे कुल 16  बाढ़ राहत केंद्र स्थापित कर दिए गए है। बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों की सुविधा हेतु जनपद में आवश्यकतानुसार 36 छोटी नाव तथा 16 बड़ी नाव  तथा 20 मोटरबोट लगा दी गई है। तहसील कालपी के 10 तहसील माधोगढ़ के 8 तथा तहसील जालौन के 7 गांव में कृषि भूमि प्रभावित हुई है। नदी के किनारे बसे समस्त गाँवों में बाढ़ चौकी क्रियाशील कर दी गई है जिनमें आवश्यकतानुसार खाने की सुविधा, स्वास्थ्य सुविधा ,पीने का पानी भी उपलब्ध है। पशुओं हेतु भूसे टीकाकरण दवा की व्यवस्था भी कर दी गई है। एस0डी0आर0एफ0 की टीम जनपद में उपलब्ध है। तहसील कालपी, जालौन तथा माधोगढ़ के उपजिलाधिकारी तथा पूरी राजस्व टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कैम्प कर रही है। पंचायत राज विभाग, स्वास्थय विभाग, पशुपालन विभाग पुलिस विभाग के अधिकारी भी बाढ़ क्षेत्र में मौजूद है।

Img 20250730 wa0016

  जिलाधिकारी जालौन तथा पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये गये हैं। अभी तक कोई जनहानि अथवा पशुहानि नहीं हुई है!जल स्तर और बढ़ने की संभावना के कारण जिला प्रशासन की टीम सतर्क दृष्टि बनाए हुए है।

Addtext 05 31 06.59.09