उरई-(जालौन)-मामला जालौन तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत अलाईपुरा का है जहां के निवासी तिलक चन्द्र के पुत्र रविन्द्र कुमार की बेटी गौरी परिवार के साथ सो रही थी तभी उसको सर्प ने काट लिया और उसकी दुखद मौत हो गई परिजनों के अनुसार रात्रि करीब 11:00 बजे की घटना है जिस समय बेटी हम सभी के साथ सो रही थी अचानक से उसने परिजनों को जगाया और बताया कि मुझे किसी ने काट लिया है तब उठकर आसपास देखा तो सर्प था परिजन उसको आनन फानन में मेडिकल कॉलेज लाये जहां उसकी इलाज के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई और डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया जिसकी रास्ते में ही दुखद मौत हो गई गौरी के दो बहिनें और एक भाई है जिसमें गौरी सबसे बड़ी थी और इस घटना से परिवार में सन्नाटा पसरा है और परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।।

 

( मृतक की फाइल फोटो )

रिपोर्ट-अमित कुमार पत्रकार जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।