जालौन।नदीगांव ब्लॉक को उत्कृष्ट और एक अनोखी छवि बनाने बाले खण्ड शिक्षा अधिकारी दिग्विजय सिंह की उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, नदीगांव के द्वारा बी. आर. सी. कार्यालय स्थान कनासी में भव्य विदाई समारोह मनाया गया जिसमें दो सैकड़ा से अधिक अध्यापकों की उपस्थिति रही, संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राम अनुग्रह सिंह ने खण्ड शिक्षा अधिकारी दिग्विजय सिंह को माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत वंदन किया एवं नदीगांव ब्लॉक में नव-आंगनतुक खण्ड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र उत्तम जी को संयुक्त मंत्री सर्वेश शर्मा ने माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत सम्मान किया |

इस क्रम में उपस्थित सभी अध्यापकों के द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं मंच का संचालन कर रहे संजय सिंघाल ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया, एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता रविन्द्र चतुर्वेदी के द्वारा की गयी इस दौरान मंचासीन अतिथि SC/ST वैलफेयर एसोसिएशन जिला महामंत्री अरविन्द खाबरी, मण्डल पदाधिकारी देवेंद्र जाटव, प्रमोद कुमार गुप्त ( पूर्व ARP) जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल गुर्जर, रामशंकर छानी, इस्मतउल्ला उपस्थित रहे

खण्ड शिक्षा अधिकारी दिग्विजय सिंह ने नदीगांव ब्लॉक के अध्यापकों के प्रति अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अभी तक 19 वर्ष की नौकरी में नदीगांव ब्लॉक एक ऐसा ब्लॉक मिला है जिसमें अध्यपको ने टीम भावना से मेरे साथ मिलकर कार्य किया ऐसे अध्यापकों को मेरी तरफ से धन्यवाद एवं नव-आगंतुक खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री शैलेन्द्र उत्तम ने कहा कि जो भी कार्य दिग्विजय सर के द्वारा गतिमान है उन सभी कार्यों को आगे भी जारी रखेंगे एवं ब्लॉक में नवाचार भी करेंगे.इसी दौरान मंच पर प्रमोद कुमार गुप्त ( पूर्व ARP) ने BEO दिग्विजय सर के कार्यकाल के दौरान जो पल बिताये उनको अपने अनुभव के तौर पर अध्यपको के बीच साझा किये और SC/ST वैलफेयर एसोसिएशन के मण्डल पदाधिकारी देवेंद्र जाटव ने मंच से खण्ड शिक्षा अधिकारी दिग्विजय सिंह की जमकर तारीफ की और कहा कि मेरी अभी तक की नौकरी के दौरान ऐसे अधिकारी पहले मिले है जिन्होंने बगैर पछपात के सभी को साथ लेकर ब्लॉक को आगे बड़ाने का कार्य किया और BRC कार्यालय को सुसज्जित किया

विदाई समारोह के दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की समस्त कार्यकारिणी के द्वारा स्मृति चिन्ह और गिफ्ट भेंट किये गए एवं प्रमोद कुमार गुप्त के द्वारा दिग्विजय सर को ताम्र पात्र भेंट किया गया, साकेत कुमार सेठ ने बुद्ध जी की प्रतिमा भेंट की,

इसी क्रम में पवन सोनी के द्वारा दोनों खण्ड शिक्षा अधिकारी को गौरैया घोंसला और साथ में विदाई भेंट के रूप में स्टील कैंपर दिया गया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिग्विजय सिंह(BEO कुठोंद) एवं विशिष्ट अतिथि शैलेन्द्र उत्तम (BEO नदीगांव),उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल गुर्जर , संरक्षक प्रमोद गुप्ता,संजय सिंघाल, इस्मत उल्ला एवं मंचासीन उपस्थित SC/ST वैलफेयर एसोसिएशन जिला महामंत्री अरविन्द खाबरी,मण्डल पदाधिकारी देवेंद्र जाटव ब्लॉक अध्यक्ष विकास वर्मा सहित उपस्थित रहे.अध्यापक ,अनिल सौनकिया, मनीष भदौरिया उपस्थित रहे| अध्यापक राजकिशोर ,मधुरीमोहन गुप्ता,राजकुमार देवेंद्र वर्मा राजकमल कमल दोहरे,माता प्रसाद जी निरंजन ,प्रताप दोहरे,,राज कमल जी,गिरीश स्वर्णकार,साकेत बिहारी (लाडूपुरा) संजय गुर्जर,श्याम बाबू (अवधपुरी )जितेंद्र राठौर,नामदेव सुलखना, नीरज पांचाल,गौरव अग्रवाल,प्रेम नारायण निरंजन,विमल वर्मा, नाथूराम,पंकज चौरसिया, अजय पटेल, त्रिभुवन पटेल गजेंद्र सिंह, नीतू यादव, संजय यादव, सुमन पटेल, अमित गुप्ता, वेद प्रकाश,राजेश सविता,राम कुमार सविता,अंजनी निरंजन,राम प्रताप निरंजन,राजीव यादव,अभिषेक ups कंपोजिट बावली,दिनेश पाल राजीपुर।,मुकेश कुमार डूंगरपुरा,फैजल गणेश पूरा,जितेंद्र राठौर नदीगांव,अजय ,ऋषि गुर्जर जरा,मलखान जी रुदवली,दिनेश कुमार ,संत कुमार,दीपक ,राज किशोर निरंजन,आशुतोष श्रीवास्तव,सर्वेश नायक,शैलेन्द्र, शिवम्, एवं BRC स्टाफ जगत नारायण व्यास ( वरिष्ठ लिपिक )अजय खरे, प्रवेश कुमार, सिद्धार्थ,अक्षय, नंदू, विवेक, अतुल, अतुलकांत,गिरजेश आदि दो सैकड़ा से अधिक अध्यापक उपस्थित रहे.