उरई (जालौन )।योगांण्डा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में भारत का नाम रोशन करने वाली स्वाती सिंह का आज जिला परिषद कलैक्ट्रेट कम्पाउन्ड में सांसद कार्यालय, उरई में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्वाती ने एकल, युगल और मिक्स्ड डबल्स स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश और जनपद का गौरव बढ़ाया।सम्मान समारोह में सांसद नारायणदास अहिरवार ने स्वाती सिंह को आशीर्वाद देते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा, “दिव्यांगता को कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत बनाकर स्वाती ने दुनिया को दिखा दिया कि मजबूत इच्छाशक्ति के सामने कोई मंजिल असंभव नहीं है।” सांसद ने स्वाती को हर संभव आर्थिक सहयोग और सरकार से मदद के लिए मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि राजू अहिरवार, कपिल, प्रमोद औंता, राघवेंद्र सिंह, रंजीत चौधरी, अजय कुमार योगा, संजू पाल, जगदेव कठेरिया, मोहित पाल, राहुल बाबा, धीरेंद्र जादौन, संतराम वर्मा, अंशू बाबा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने स्वाती को शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।स्वाती सिंह के इस असाधारण प्रदर्शन ने न केवल खेल जगत में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन गया है।

