उरई(जालौन)- करणी सेना ने 5 तारीख के कार्यक्रम को लेकर की प्रेस वार्ता

उरई(जालौन)- राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने अम्बेडकर चौराहा के पास स्थित लौना हाउस में मीडिया बन्दुओ के साथ प्रेस वार्ता हुई।
वही प्रवीण सेंगर करणी सेना(युवा जिलाध्यक्ष जालौन) ने बताया कि-हमारे बड़े भाई कुँवर ऋषि सेंगर की शादी समारोह कार्यक्रम का आयोजन मधुबन विला कोच रोड उरई में किया जा रहा है।जिसमें मुख्य अतिथि के रूम में-हिंदू हृदय सम्राट शेर सिंह राणा (राष्ट्रीय संरक्षक राष्ट्रवादी पार्टी भारत),विशिष्ट अतिथि के रुप में- सुखदेव गोगामेड़ी राजस्थान (राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना),सूरजपाल अम्मू हरियाणा(राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, ललित राणा(राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रवादी पार्टी भारत),एड विनीत चंद्र मिश्रा(राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रवादी पार्टी भारत),विष्णु चतुर्वेदी(प्रदेश महामंत्री अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा),ठाकुर शिवनारायण परिहार(बुंदेलखंड मंडल अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान यूनियन भानु),अतिथि के रुप में- अभिषेक शुक्ला दिल्ली(आजाद सेना),राजा साहब बृजेश सिंह राजावत लखनऊ, वीर प्रताप सिंह वीरू भैया(प्रदेश अध्यक्ष श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना भारत), शलभ प्रताप सिंह (प्रदेश संगठन मंत्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना भारत) का समस्त प्रदेश टीम के साथ आगमन कर रहे हैं।

युवा जिलाध्यक्ष प्रवीण सेंगर द्वारा बताया कि- शादी समारोह कार्यक्रम से पहले राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना एवं राष्ट्रवादी पार्टी भारत के तत्वावधान में सवर्ग एकता समारोह एवं मिलन समारोह दोपहर 1:00 बजे से मधुबन बिला कोच रोड उरई में कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है।कार्यक्रम से पहले उनको कापले द्वारा ससम्मान एवं शांतिपूर्वक तरीके से कानूनी दायरे में रहकर दोपहर 12:00 बजे से अंबेडकर चौराहा से होते हुए शहीद भगत सिंह चौराहा मच्छर चौराहा होते हुए कोंच बस स्टैंड उरई मधुबन मिला तक काफ़िला जाएगा।

वही सभी नगरवासियों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।और बताया कि कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के बुंदेलखंड सह प्रभारी एवं राष्ट्रवादी पार्टी भारत के राष्ट्रीय युवा संगठन मंत्री बृजेंद्र सिंह प्रताप राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के बुंदेलखंड संरक्षक एवं राष्ट्रवादी पार्टी भारत के प्रदेश संगठन मंत्री पवन सिंह तोमर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना भारत राष्ट्रवादी पार्टी भारत के बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी सतीश भदौरिया राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के युवा जिला अध्यक्ष व राष्ट्रवादी पार्टी भारत के बुंदेलखंड युवा प्रभारी प्रवीण शहर व राष्ट्रवादी पार्टी भारत के जिला प्रभारी मनु सेंगर के दिशा निर्देश में किया जा रहा है
प्रेस वार्ता में-पवन सिंह तोमर(बुन्देखण्ड संरक्षक),बृजेन्द्र प्रताप सिंह(बुंदेलखंड सह प्रभारी),प्रवीण सेंगर(युवा जिलाध्यक्ष, जालौन),वीरप्रताप सिंह’ ‘वीरू'(प्रदेश अध्यक्ष), आदि शामिल रहे।

soni news के लिए जनपद जालौन से अमित कुमार के साथ रंजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.