ये सिर्फ़ लोकसभा का चुनाव नही, देश के लोकतंत्र को बचाने का चुनाव- अविनाश पांडे, महासचिव/प्रभारी उत्तर प्रदेश

उरई/जालौन-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने आज इंडिया गठबंधन के लोकसभा क्षेत्र जालौन के कांग्रेस और सपा व आप पार्टी , बुन्देलखण्ड क्रांति दल, शिवसेना, जनअधिकार पार्टी, और कम्युनिस्ट पार्टी सहित अन्य सहयोगी दलों के नेताओं & कार्यकर्ताओं के साथ उरई में समन्वय बैठक की और इंडिया गठबन्धन के प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार को जिताने के लिए महतवपूर्ण सुझाव दिए, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने इस बार बने इंडिया गठबंधन के महत्त्व को भी बताया और जननेता राहुल गांधी द्वारा देश के लोकतंत्र को बचाने व देश की एकता भाईचारा को पुनर्स्थापित करने के लिए 10700 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा & भारत जोड़ो न्याय यात्रा के महत्व को बताया ,
समन्वय बैठक में राष्ट्रिय महासचिव अविनाश पांडे के साथ राष्ट्रीय सचिव निलांशु चतुर्वेदी, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव दरियाबादी, राहुल रिछारिया, राहुल रॉय, उपस्थित रहें।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री अविनाश पांडे ने आज जालौन में 47 वीं समन्वय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव सिर्फ आम लोकसभा चुनाव नही है सिर्फ प्रत्याशी के जीतने से ज्यादा देश के संविधान को बचाने का चुनाव है, जनता के अधिकारों को बचाने का चुनाव है,वंचितों का आरक्षण और बच्चों का भविष्य बचाने का चुनाव है।

आज इसीलिए संविधान को मानने वाले सभी नेता चाहें राहुल गांधी हों, अखिलेश यादव हों या अरविंद केजरीवाल , ममता बनर्जी सभी नेता आज देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए साथ हैं, देश का 63% तो वोट बीजेपी के खिलाफ है, आज वह वोट जो अलग-अलग बटा हुआ था सब एक साथ आ गया है, भाजपा का सूपड़ा साफ होने जा रहा है, जनता इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है।
राष्ट्रीय महासचिव ने कांग्रेस सपा, आप के नेताओं कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार में किसानों के खिलाफ तीन काले क्रूर कृषि कानून लाये गये थे, उन काले कानूनों के विरोध में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व मे विरोध किया गया जिस पर भाजपा सरकार को उन काले कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ा।
पांडे ने घोषणा की कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही ‘‘अग्निपथ योजना’’ को तुरंत रद्द कर पुरानी स्थायी भर्ती प्रक्रिया फिर से लागू करायेगी। महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि मोदी सरकार 10 साल की एक उपलब्धि नही बता पा रही, आज जनता भाजपा को हरा रही है।
इसलिए बीजेपी नेता हताश होकर उलूल जुलूल , जिनका जनता से कोई मतलब नही।


महासचिव अविनाश पांडे ने समन्वय बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि देश का 63 % वोट मोदी के खिलाफ़ है, वो वोट अब एक साथ है, भाजपा को जनता के मुद्दो से कोई लेना देना नहीं है, किसान परेशान है लेकिन सरकार सिर्फ एक दो उद्योगपति मित्रों के लिए काम करती रही, नौजवान नौकरी के लिए भटकता रहा लेकिन बीजेपी ने कोई सुध नही ली, केंद्र सरकार में नौकरी खाली पड़ी रहीं भर्ती नही की, कि 2024 में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर कांग्रेस इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है।
श्री अविनाश पांडे ने कहा कि बीजेपी 400 सीटों का नारा संविधान बदलकर कर दलितों पिछड़ों के आरक्षण को समाप्त करने की तैयारी है।
हमारा न्याय पत्र में वादा है कि 2024 में कांग्रेस इंडिया गठबंधन सरकार बनते ही किसानो का कर्ज माफ किया जायेगा, श्री पांडे ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही ‘‘अग्निवीर योजना’’ को तुरंत रद्द किया जायेगा और पुरानी स्थायी भर्ती प्रक्रिया फिर से लागू करायेगी। देश की आधी आबादी महिलाओं के प्रत्येक गरीब परिवार की एक महिला को एक लाख रुपए मिलेंगे और सरकारी नौकरी में 50% आरक्षण मिलेगा।
कांग्रेस जातीय जनगणना कराएगी।
समन्वय बैठक में राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे जी राष्ट्रीय सचिव निलांशु चतुर्वेदी, पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव दरियाबादी , प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी और प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल रॉय, प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष व सपा जिला अध्यक्ष, नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।