साइबर थाना, साइबर सेल एवं साइबर हेल्प डेस्क के अधिकारी/कर्मचारी गण रहे मौजूद।

 

झाँसी-साइबर अपराधों से बचाव/रोकथाम एवं जागरुकता के क्रम में झाँसी पुलिस द्वारा एनसीसी 32 बटालियन के गर्लस कैंप सदर बाजार झाँसी की गर्ल कैडेट को साइबर अपराध से बचाव तथा साइबर फ्रॉड हो जाने के बाद शिकायत करने के तरीकों आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।


साइबर सुरक्षा जागरुकता अभियान के अंतर्गत दिनांक 06/05/2024 को थाना साइबर क्राइम झांसी द्वारा एनसीसी 32 बटालियन के गर्लस कैंप की गर्लस कैडेट को वर्तमान में हो रहे साइबर अपराधों व उनसे बचाव की जानकारी दी गई।
इस दौरान निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, निरीक्षक आर0के0 सिंह, उपनिरीक्षक अर्पित शर्मा, आरक्षी प्रिया सिंह व आरक्षी आभा, साइबर थाना, साइबर सेल एवं साइबर हेल्प डेस्क के कर्मचारीगण मौजूद रहे।