ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी
उरई(जालौन)। समझौता लागू न करने पर विद्युत विभाग प्रबंधन के खिलाफ आज विद्युत संयुक्त कर्मचारी परिषद के बैनर तले संविदा कर्मचारियों ने ऊर्चा भवन में हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन के द्वारा समझौते के बाद भी उनकी मांगों को लागू नही किया जा रहा है।
जालौन रोड स्थित ऊर्जा भवन में आज दो दिवसीय हड़ताल के आवाहन पर संविदा कर्मचारियों ने धरना सभा की। उन्होने ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर और कार्य न करने की चेतावनी दी। हड़ताल पर बैठे विद्युत कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष सुनील ने बताया कि नम्वबर माह में जब विद्युत कर्मचारियों ने हड़ताल की थी तक दिसम्बर माह में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने उनकी मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया था। उन्होने स्पष्ट किया कि उनकी सभी 15 सूत्रीय मांगे जायज है और कर्मचारियों के हित में है। उन्होने चेतावनी दी अगर 16 मार्च तक उनकी मांगे नही मानी जाती है तो सभी विद्युत संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएगे। हड़ताल के कारण आज विद्युत विभाग के सभी खंडों में सन्नाटा पसरा रहा।