ऐतिहासिक रामलीला मैदान पर हो रही लोकतंत्र बचाओ रैली में पधारे आप सभी साथियों का स्वागत है। 

हमारा ये मंच Unity in Diversity का प्रतीक है। रामलीला मैदान में INDIA इकट्ठा है।

लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे।

विपक्ष इकट्ठा न हो, इसे रोकने के लिए मोदीजी ने हर नाजायज कोशिश की। 

पहले हेमंत सोरेन पर BJP में शामिल होने का दबाव बनाया। वो नहीं माने तो गिरफ्तार कर लिया। 

इस बीच झारखंड और हिमाचल सरकार गिराने की कोशिश भी हुई। 

इस सब के बाद, कांग्रेस पार्टी के कुल 12 खाते फ्रीज करे गये। नोटिस पर नोटिस भेजे जा रहे हैं। 

जहां कांग्रेस पार्टी के 14 लाख के CASH DEPOSIT पर 135 करोड़ की PENALTY लगा दी जाती है।

वहीं भाजपा के 42 करोड़ के DEPOSIT पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। 42 करोड़ के हिसाब भाजपा पर 4600 करोड़ की PENALTY लगनी चाहिए।

इस बीच चुनावी बॉन्ड घोटाले में BJP द्वारा करीब ₹8,250 करोड़ की वसूली का मामला सामने आया।

मोदीजी के इस घोटाले की खबर दबाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की गयी।

अब तक के सबसे बड़े चुनावी चंदा घोटाले के खुलासे के बाद BJP की हकीकत पूरी दुनिया के सामने है। 

धमकी देकर, ED CBI से डरा कर धन इकट्ठा हुआ। जिनसे चंदालिया, उनको हज़ारों करोड़ों के प्रोजेक्ट दिये गये। इसे लूट, डकैतीया हफ्ता वसूली नहीं तो क्या कहें।

जिस स्कीम को BJP Transparency के नाम पर लाती है, वो SCAM निकल जाता है । Electoral Bond और PM CARES तक को scam बना दिया।

CAG ने मोदी सरकार के कई विभागों में काफी बड़े घोटाले उजागर किए। न कोई पकड़ा गया, न जांच हुई। 

ED, IT, CBI सालों शांत बैठे रहते हैं। विधान सभा या लोक सभा क चुनावो में ये NDA के सहयोगी बन जाते हैं। 

ED/ I-T / CBI केवल विपक्षी नेताओं पर बदले की भावना से काम कर रही है। विपक्ष की सरकारें गिराने में इनकी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। 

Ruling party के गुनहगारों और दूसरी पार्टी से BJP में जाने वालों की फाइलों बंद कर दी जाती है।

निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की आत्मा है। सभी राजनीतिक दलों के लिए Level Playing Field होना सबसे ज़रूरी है।

INDIA गठबंधन इन चुनावों में देश के बुनियादी सवालों को उठाता रहेगा। 

मोदीजी के 10 साल के काले कारनामों का हिसाब इन चुनावों में होगा।