सोनी न्यूज़
जालौन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर खिलाई फायलेरिया की दबा

कोंच(जालौन)। शासन के निर्देश पर फायलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर फायलेरिया की दबा खिलाई जा रही है। इसी के तहत दिन गुरुवार को नगर मुहल्ला जवाहर नगर में सुपरवाइजर सुशील चतुर्वेदी की अगुआई में स्वास्थ्य विभाग की टीम में ऋषिराज श्रीवास्तव गीता देवी ने फायलेरिया की दबा घर-घर जाकर खिलाई वहीं मुहल्ला गांधी नगर व सुभाष नगर में फायलेरिया पर्यवेक्षक सुरजीत सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर घर जाकर फायलेरिया की दबा खिलाई इस दौरान फायलेरिया पर्यवेक्षक सुरजीत सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा फायलेरिया रोकथाम के लिए फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम दस फरवरी से चलाया जारहा है। जिसके अनुपालन में प्रभारी चिकित्साधिकारी दिनेश बर्दिया के नेतृत्व में नगर में 9 सुपर बाइजरों की देखरेख में 52 टीमें फायलेरिया की दबा खिलाने के लिए डोरटू डोर जा रहीं है। इसका मुख्य उद्देश्य शरीर मे फायलेरिया के बेक्टेरिया उत्पन्न होने के पहले ही इनके प्रतिरोधक क्षमता के लिए फायलेरिया की दबा खिलाई जा रही है। जिसमें एल्बेंडाजोल डीसी दबा दी जा रही है।

ये भी पढ़ें :

महाशिवरात्रि पर्व पर हवन पूजन व भंडारे में प्रसाद बांटा

Ajay Swarnkar

जालौन: सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 18 फरियादियों ने की शिकायत रिजल्ट “जीरो बटे सन्नटा”

Ajay Swarnkar

जालौन-ग्रामीण क्षेत्रो मे बने सार्वजनिक शौचालयो मे साफ सफाई के लिये कर्मचारियो की तैनाती के लिये सचिवो और प्रधानो का खेल शुरु

AMIT KUMAR

अपना कमेंट दें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.