सोनी न्यूज़
जालौन

डी0वी0 डिग्री काॅलेज उरई में महिलाओं को दी गयी कानूनी जानकारी

उरई,
महिलाओं को कानूनी जानकारी देने हेतु आज डी0वी0 डिग्री काॅलेज उरई में राष्ट्रीय महिला आयोग एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संयुक्त रूप से विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष माननीय जनपद न्यायाधीश तरूण सक्सेना के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में सचिव/न्यायाधिकारी रेनू यादव द्वारा राष्ट्रीय/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं/परियोजनाओं की जानकारी देते हुये प्राधिकरण की संरचना, इसके उद्देश्य व कार्यों के विषय में उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुओं और छात्राओं को अवगत कराया गया। इसके साथ-साथ उन्हें महिलाओं के हितार्थ बने कानूनो व विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गयी।


राष्ट्रीय महिला आयोग की रिसोर्स-पर्सन राजकुमारी निशाद, एडवोकेट एवं रिसोर्स-पर्सन साधना त्रिपाठी एडवोकेट ने महिलाओं को राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यों एवं इसकी भूमिका और संविधान में महिलाओं को प्राप्त कानूनी एवं स्वास्थ्य के अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी अश्वनी कुमार मिश्रा ने किया।
इस कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी अल्कमा अख्तर एवं विधि व सीडीपीओ0 उरई विमलेश आर्या ने महिला कल्याण योजनाओं तथा सहपरिवीक्षा अधिकारी संध्या झा ने किशोर न्याय बोर्ड के विषय में जानकारी दी। महिला थानाध्यक्ष पूनम यादव ने महिलाओं व बालिकाओं की आत्मरक्षार्थ टिप्स दिये व मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ0 राकेश पालीवाल ने समस्त अतिथियों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।


इस शिविर में इंचार्ज वीमेन सेल डी0वी0सी0 डा0 अलका रानी पुरवार, विभागाध्यक्ष बी0एड0 संकाय डा0 शैलजा गुप्ता, विभागाध्यक्ष इतिहास संकाय डा0 मन्जू जौहरी, अंग्रेजी संकाय के असिस्टेन्ट प्रोफेसर डा0 अतुल बुधौलिया, जिला प्रोबेशन समन्वयक सुरेश कुमार, लेखपाल सदर दिग्विजय सिंह, पी0एल0वी0 टीम लीडर महेश सिंह परिहार, करन सिंह यादव, महेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, अनुराग स्वर्णकार समेत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आयी आशा बहुये, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सुपरवाईजर तथा दर्जनों छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे।

 

ये भी पढ़ें :

उरई-मा0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में वीडियों कान्फ्रेन्स के माध्यम से ऑनलाइन ऋण मेले का आयोजन किया गया।

AMIT KUMAR

चेयरमैन सहित चिकित्सकीय टीम को भाजपा ने किया सम्मानित।

AMIT KUMAR

जालौन-अपर जिलाधिकारी ने बाढ़ वाले इलाक़े पंचनद का किया निरीक्षण।

AMIT KUMAR

अपना कमेंट दें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.