सोनी न्यूज़
जालौन पॉलिटिक्स

BJP कार्य समिति व डाटा प्रबंधन कार्यशाला में राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा ने बताई सरकार की नीतियां

कोंच(जालौन)। मुहल्ला भगत सिंह नगर स्थित गहोई धर्मशाला में दिन रबिबार को भाजपा कार्यसमिति एवं डाटा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन एमएसएमई राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। जिसमें मां सरस्वती एवं पं श्यामाप्रसाद मुखर्जी तथा पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने की और जिला महामंत्री अग्निवेश चतुर्वेदी, जिलामंत्री अंजू अग्रवाल, नगर प्रभारी अनिल बहुगुणा व संस्थापक नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, कमलेश चैपडा, विनोद सिंह गुर्जर, शम्भूदयाल स्वर्णकार, सुनीलकांत तिवारी, प्रदीप गुप्ता मंचासीन रहे।


इस दौरान भारत सरकार के राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा द्वारा भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जी20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करने पर धन्यवाद प्रस्ताव रखा एवं केंद्र सरकार की नीतियों पर प्रकाश डाला। वहीं जिला महामंत्री अग्निवेश चतुर्वेदी ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा प्रस्तुत की एवं शम्भूदयाल स्वर्णकार ने सहकारिता व सुनीलकांत तिवारी ने जी20 धन्यवाद प्रस्ताव का अनुमोदन वक्तव्य प्रस्तुत किया। पूर्व नगर अध्यक्ष कमलेश चैपडा ने राजनीतिक व नगर क्षेत्र की समस्याओं पर राजनीतिक प्रस्ताव एवं 14 सूत्रीय विकास कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत की तथा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने स्वागत भाषण एवं महामंत्री डा. आशुतोष मिश्रा द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन व आभार महामंत्री ओपी कुशवाहा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा महेंद्र सोनी,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जमील खान, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा प्रेमनरायण वर्मा, एड ओमशंकर अग्रवाल, विनोद अग्निहोत्री, अनिरुद्ध सिंह सहकारी क्रय विक्रय अध्यक्ष, अभिमन्यु सिंह नदीगांव,श्याम किशोर गुर्जर,पूर्व क्षेत्रीय मंत्री पिछडा मोर्चा राजेश्वरी यादव,पिछडा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति बादाम कुशवाहा, उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा मनीष नगरिया अनिल अग्रवाल,विक्रम तोमर श्रीमति कृष्णा झां,मंत्री प्रदीप वर्मा राघवेंद्र निरंजन, धर्मेंद्र राठौर, अर्चना सोनी सभासद रवि कांत कुशवाहा, उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय लोहिया महामंत्री रामजी गुप्ता महिला मोर्चा अध्यक्ष मीरा चन्देरिया, युवा मोर्चा दीपक गर्ग,पिछडामोर्चा अध्यक्ष नरेश कुशवाहा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष इल्यास अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष पंकज वर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल पटेल, अभिनव सिंह गहलोत, हेमप्रभा सोनी, मंजुला पाटकार, संगीता पटेल एवं बडी संख्या में भाजपा नगर कोंच के ज्येष्ठ श्रेष्ठ वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :

केंद्रीय शिक्षा मंत्री की रचनाधर्मिता पर हुई डिजिटल चर्चा

Ajay Swarnkar

कालपी की पहचान यमुना नदी का अस्तित्व खतरे में, तट पर रहता गंदगी का अम्बार

Lavkesh Singh

इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क मार्ग लाइटिंग की व्यवस्था जल्द से जल्द पूर्ण कराई जाए:DMजालौन

Ajay Swarnkar

अपना कमेंट दें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.