कालपी(जालौन)। बुधवार को गल्ला मंडी कालपी के परिसर में भारतीय किसान यूनियन की बैठक प्रगतिशील किसान श्याम बाबू पाल अमीसा की अध्यक्षता में की गयी। जिसमे विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानों ने 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन नायाब तहसीलदार हरदीप सिंह को सौपा गया।
तहसील अध्यक्ष अजय पाल सिंह राजू मलथुआ ने पंचायत ने कहा कि किसानों को काफी समस्याओ से जूझना पड़ रहा है। इसलिए किसानों की समस्याओं का निदान कराया जाये। पंचायत के बाद किसानों ने तहसील परिसर में नायाब तहसीलदार हरदीप सिंह को 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि कई ग्रामों में अन्ना पशुओं का प्रकोप है। अन्ना जानवरों से फसलें नष्ट हो रही है। इसलिए जानवरों को पकड़वा कर गौशालाओं में व्यवस्थित किया जाए। जर्जर तारो को ठीक करके विद्युत व्यवस्था को पटरी पर लाया जाए। तहसील कालपी क्षेत्र के राजकीय नलकूपों की बिजली को सुधारा जाये। यमुना नदी की बाढ़ तथा बरसात से फसलों तथा घरो के नुकसान की धनराशि को प्रभावितों को मुआवजा दिया जाये। छूटे किसानों को किसान सम्मान निधि की धनराशि उपलब्ध कराई जाए। हरे मटर का उत्पादन जनपद में सबसे अधिक होता है इसलिए किसानों की सुविधा के लिए मटर खरीद केंद्र स्थापित किए जायें। कालपी तहसील क्षेत्र की ऊबाड खाबड़ है, इसलिए ऐसी जमीन को समतलीकरण करके उपजाऊ बनाया जाए। किसानों को मालावार नीम तथा इमरती की पौध उपलब्ध कराई जाए। इस मौके पर जयराम कुशवाहा, वीर सिंह बाबा, चंद्रपाल सिंह, मानसिंह, देवकरण सिंह, जितेंद्र सिंह परमार, जयराम कुशवाहा, बीर सिंह, राजू, चरन सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

{एक नजर में ये भी देखे }