सोनी न्यूज़
उत्तर प्रदेश जालौन पॉलिटिक्स

कालपी(जालौन) सत्येन्द्र सिंह को दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बनने पर नगरवासियों में हर्ष की लहर

कालपी(जालौन)। मध्य प्रदेश राज्य शासन के द्वारा सत्येंद्र भूषण सिंह चैहान को मध्य प्रदेश राज्य वन निगम लिमिटेड का उपाध्यक्षध् राज्यमंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है। उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त होने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
कालपी तहसील के ग्राम उरकरा कला के मूल निवासी सत्येंद्र भूषण सिंह चैहान लंबे अरसे से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महत्वपूर्ण पदों में रहकर उत्तर प्रदेश तथा मध्यप्रदेश में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। सत्येंद्र भूषण सिंह चैहान की लगन शीलता तथा योगदान को मद्देनजर रखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान पहले ही उनको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना चाहते थे। मध्य प्रदेश के राज्यपाल के आदेशानुसार वन विभाग के सचिव अतुल कुमार मिश्रा के द्वारा जारी किए गए शासकीय पत्र के मुताबिक सत्येंद्र भूषण सिंह चैहान को मध्य प्रदेश वन निगम लिमिटेड का संचालक तथा उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। स्मरण हो कि सत्येंद्र भूषण सिंह चैहान के पिता हरदेव सिंह चैहान महेवा सीट से जिला पंचायत के सदस्य तथा प्रधान रह चुके हैं। सत्येंद्र भूषण सिंह चैहान के मनोनयन पर कालपी के पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन, पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक वाजपेई, अरुण सिंह चैहान बना आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है। आगामी फरवरी महीने में सत्येंद्र सिंह चैहान का कालपी आगमन होगा। सत्येंद्र भूषण सिंह चैहान ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन ने जो दायित्व मुझे सौंपा है। उसका मैं कुशलतापूर्वक निर्वाह करूंगा।

ये भी पढ़ें :

कप्तानगंज:राजनीतिक अस्तित्व बचाने को बुआ और भतीजा एक मंच पर

Ajay Swarnkar

झाँसी,चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता लागू होते ही अधिकारियों ने आनन फानन में होर्डिंग बैनर हटाए गए

Ajay Swarnkar

अतरौलिया में खुला वक्रांगी जन सेवा केंद्र

Ajay Swarnkar

अपना कमेंट दें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.