सोनी न्यूज़
जालौन

जालौन-महिला शक्ति केंद्र द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान।

उरई(जालौन)।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अर्न्तगत आर्य कन्या इण्टर कॉलेज उरई में महिला शक्ति केंद्र द्वारा बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी अल्कमा अख्तर द्वारा उपस्थित छात्राओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं यथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय निराश्रित पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप, फोस्टर केयर, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई साथ ही बताया गया की वर्तमान में बेटियों को आगे बढ़ने के लिए किसी की मदद की नहीं बल्कि एक मौके की आवश्यकता है अतः समस्त बालिकाओं को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए अभी से एक उद्देश्य निर्धारित कर लेना चाहिए तथा इस से संबंधित किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन हेतु महिला कल्याण विभाग कलेक्ट्रेट परिसर उरई पर आकर संपर्क कर सकती हैं।

सभी बालिकाओं को संकट के समय हेल्पलाइन नम्बरों की मदद लेने की सलाह दी।
कार्यक्रम में महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक नीतू देवी एवं आर्य कन्या इण्टर कालेज की प्राचार्या रेखा सोनी अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

रिपोर्ट-अमित कुमार उरई जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।

ये भी पढ़ें :

जिलाधिकारी ने आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा के सम्बंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

AMIT KUMAR

मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी के चलते बढ़ी ठंडक

Ajay Swarnkar

जालौन-जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने राजकीय मेडिकल कालेज उरई का औचक निरीक्षण किया।

AMIT KUMAR

अपना कमेंट दें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.