सोनी न्यूज़
उत्तर प्रदेश पॉलिटिक्स

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आज होगा चुनाव,19 अक्टूबर को होगी मतगणना

👉चुनाव में मुकाबला वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच

आज, चुनाव के लिए 40 पोलिंग स्टेशन और 68 बूथ बनाएं गए हैं जहां कांग्रेस पार्टी के देश भर के 9,800 पीसीसी डेलीगेट मतदान करेंगे

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए आज चुनाव हो रहा है, जिसके लिए 40 पोलिंग स्टेशन के 68 पोलिंग बूथ पर देश भर के 9,800 पीसीसी डेलीगेट मतदान करेंगे। मतदान को लेकर सभी तैयारी कर ली गई है। चुनाव में मुकाबला वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच है।
देश भर में बने बूथों पर मतदान सुबह 10.00 बजे से साम 4.00 बजे तक होगा। सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जहां दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में अपना वोट डालेंगे,

राहुल गांधी, 40 अन्य भारत यात्रियों के साथ बल्लारी के संगनाकल्लू में भारत जोड़ो यात्रा के कैंप स्थल पर मतदान करेंगे।

फिर मतदान के बाद सभी मतपेटियों को सील किया जाएगा और उसके बाद उन्हें दिल्ली लाया जाएगा। फिर 19 अक्टूबर को मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे, जिसमें कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें :

भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा को जनता ने दौड़ा-दौड़ा कर खदेड़ा

Ajay Swarnkar

गरीबों और दिव्यांगों को मुफ्त कंबल हुए वितरण

Ajay Swarnkar

लखनऊ-UPSSSC के अभ्यर्थियों का लखनऊ में जमावड़ा।

Ajay Swarnkar

अपना कमेंट दें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.