सोनी न्यूज़
उत्तर प्रदेश जालौन

जालौन-जिलाधिकारी व सदर विधायक ने निरीक्षण कर देखी बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याएं।

उरई(जालौन)।सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा व जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने उरई नगर के मुहल्ला लहरिया पुरवा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए लोगों से मिल कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की।
उन्होंने भारी वारिस के चलते नालो में आई बाढ़ से गिरे झोपड़ पट्टी में बसे लोगों से बात की साथ ही नगर पालिका के कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए डूडा कालोनी और कांशीराम कालोनी का सत्यापन कराये व उनमें रह रहे अनाधिकृत तरीके से कब्जा करने वालों से खाली कराकर जिन लोगों के मकान बारिश से ढह गए हैं उनको लेखपाल और नगर पालिका कर्मचारी मिलकर बेघर हुए लोगों को उनमें बसाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने लेखपाल को ठीक से ज़बाब न देने पर कड़ी फटकार लगाई।
नगर पालिका अध्यक्ष अनिल बहुगुणा ने चिन्हित किए गए परिवारों को राहत सामग्री के 32 पैकेट बंटवाए ।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादब, उपजिलाधिकारी सदर सहित सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट-अमित कुमार उरई जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।

ये भी पढ़ें :

जालौन-भारतीय किसान यूनियन ने विभिन्न मांगों को लेकर किया हाईवे जाम।

Ajay Swarnkar

कानपुर देहात-नेरोलेक पेंट फैक्ट्री में मजदूर झुलसा, मजदूरो को दिए जाने वाले सुरक्षा उपकरणों की खुली पोल

Ajay Swarnkar

जालौन-तीन दलित छात्रों के साथ भेदभाव का मामला सामने आया।

AMIT KUMAR

अपना कमेंट दें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.