सोनी न्यूज़
उत्तर प्रदेश जालौन

जनपद जालौन में बहुत ही भव्य रूप से मनाई जा रही है महर्षि वाल्मीकि जयंती

उरई
प्रदेश सरकार के निर्देश के क्रम में महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोहपूर्वक भव्य ढंग से मनाए जाने का निर्देश दिया गया है।जनपद में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मा० विधायक सदर गौरी शंकर वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ० अभय कुमार श्रीवास्तव तथा जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने उरई नगर स्थित ठढ़ेस्वरी मंदिर में पहुंचकर महर्षि वाल्मीकि की चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत विधिविधान पूर्वक हवन कर गीत प्रस्तुत किया गया। जनपद में सभी जगह महर्षि वाल्मीकि जयंती बहुत ही भव्य रूप से मनाई जा रही है।

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका उरई विमलापति ने बताया कि वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर सफाई कर्मियों द्वारा पूजा पाठ एवं विशेष अभियान चलाया गया, तथा सफाई मित्र सुरक्षा सम्मान समारोह के तहत नगर पालिका उरई के सभागार में कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, व प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अनिल बहुगुणा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :

जालौन-पत्रकारो ने किया जिला प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन।

Ajay Swarnkar

लखनऊ के जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश ने दिया कुछ आदेश किया

Ajay Swarnkar

महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी व एंटी रोमियो टीम ने गरीबों को खिलाया खाना

Ajay Swarnkar

अपना कमेंट दें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.