सोनी न्यूज़
जालौन

जालौन-होमगार्ड विभाग द्वारा तिरंगा रूट मार्च का विशाल रैली निकालकर आयोजन किया गया।

उरई(जालौन)।आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत होमगार्ड विभाग द्वारा तिरंगा रूट मार्च का विशाल रैली निकालकर आयोजन किया गया।

तिरंगा रूट मार्च रैली कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डॉ० अभय कुमार श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाकर अजनारी रोड उरई से किया गया जो दयानंद वैदिक कॉलेज उरई पर पहुंच कर संपन्न हुई।
झंडा रूट मार्च के तत्पश्चात दयानंद वेदिक कॉलेज में आजादी का अमृत महोत्सव से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस संगोष्ठी आयोजन कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी चांदनी सिंह, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार सिंह ,जिला कमांडेंट होमगार्ड राजेश कुमार सिंह एवं दयानंद वैदिक कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सुरेंद्र यादव द्वारा सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। दयानंद वैदिक कॉलेज के सेमिनार हाल में होमगार्ड जवानों के समक्ष जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अपने संबोधन में कहा कि होमगार्ड जवानों की सेवा पूर्ण कर्तव्य दायित्वों एवं अनुशासन की सराहना की, हमें सेवाभाव के द्वारा राष्ट्रीय मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए जिससे आम जनमानस में एक सुखद संदेश पहुंचे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने होमगार्ड के जवानो के बहुत से संशय को दूर करते हुए निडर होकर आम जनमानस के लिए सेवाभाव पूर्ण तरीके से कार्य करने की बात कही।
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार सिंह ने होमगार्ड विभाग द्वारा निकाली गई झंडा रूट मार्च की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने होमगार्ड के जवानों से व्यावहारिक संवाद स्थापित कर अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए उनके सेवा के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर कालपी नगर क्षेत्र की महिला होमगार्ड साधना कुशवाहा को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कमेंडेशन डिस्क और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के इस अवसर पर जिला कमांडेंट होमगार्ड राजेश कुमार सिंह द्वारा होमगार्ड विभाग की सभी उपलब्धियों से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में अयूब खान द्वारा लगाई गई ऐतिहासिक सिक्कों एवं नोटों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत एवं उनका धन्यवाद ज्ञापन जिला कमांडेंट राजेश कुमार सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का कुशल व्यवस्थापन असिस्टेंट कमांडेंट होमगार्ड कमल सिंह सचान तथा सहयोगी बलराम पाल, दिनेश सिंह सचान , बृजेश सिंह सेंगर , धर्मेंद्र कुमार अवस्थी , संतोष कुमार वर्मा एवं अमरेश यादव द्वारा सक्रिय रुप से किया गया l कार्यक्रम का कुशल संचालन दयानंद वैदिक कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सुरेंद्र यादव द्वारा किया गया l

 

रिपोर्ट-अमित कुमार उरई जनपद जालौन उत्तर प्रदेश

ये भी पढ़ें :

कॉमन सर्विस सेंटर में धूमधाम से मनाया गया CSC दिवस।

AMIT KUMAR

उरई(जालौन) डीएम ने किया छत्रसाल इंटर कालेज परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण

Ajay Swarnkar

उरई के इंदिरा स्टेडियम में लखनऊ ने कानपुर को हराया जीती चैलेंजर ट्रॉफी

AMIT KUMAR

अपना कमेंट दें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.